भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 10 से अधिक घायल

भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 10 से अधिक घायल


🛑बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर तड़के हादसा, गैस कटर से बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम दरचुरा के पहले इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खराब हालत में खड़े ट्रक से रॉयल कंपनी की यात्री बस टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस क्रमांक CG 04 NM 0859 सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई। सड़क पर खराब होने के कारण ट्रक खड़ा था और सुरक्षा के लिए उसके पास स्टॉपर लगाए गए थे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि तेज रफ्तार बस पीछे से खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे के समय बस में कुल 22 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी गंभीर थी कि कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बस में फंसे घायलों को गैस कटर की मदद से बाहर निकालने का प्रयास किया गया और उन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजा जा रहा है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और बचाव दल ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।