रायपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर भीषड़ सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर पहुंचाया गया अस्पताल

रायपुर-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर भीषड़ सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, एक गंभीर पहुंचाया गया अस्पताल


सीजी न्यूज आनलाईन, 01 दिसंबर। रायपुर अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। रायपुर से अंबिकापुर आ रही कार और ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। गैस कटर से शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुमगा के पास हुई इस सड़क दुर्घटना में पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।