एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कर खड़े ट्रक में जा घुसी हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार कर खड़े ट्रक में जा घुसी हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत



सीजी न्यूज ऑनलाइन 10 नवंबर । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक कार सड़क पर खड़े एक खराब ट्रक में पीछे से घुस गई थी।

हादसे को लेकर ADCP ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि आज 10 नवंबर की सुबह थाना नॉलेजपार्क के सेक्टर 146 के पास खराब खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही वैगनार कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

जिसमें ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।