कैरियर काउंसलिंग मोटिवेशनल सेमिनार में टॉपर विद्यार्थियों व अभिभावकों का सम्मान

कैरियर काउंसलिंग मोटिवेशनल सेमिनार में टॉपर विद्यार्थियों व अभिभावकों का सम्मान


भिलाईनगर, 25 मई 2026। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा 24 मई 2026 को कैरियर काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही कैरियर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करना रहा।

विशेषज्ञों ने दिए करियर और सफलता के मंत्र

कार्यक्रम में शिक्षा एवं करियर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास और लक्ष्य निर्धारण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने सेमिनार को प्रेरणादायक और उपयोगी बताया।

12वीं बोर्ड के टॉपर छात्रों का सम्मान

इस अवसर पर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान किया गया। संस्थान की ओर से मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

सीएमए फाइनल पास छात्रों ने साझा किए अनुभव

संस्थान से हाल ही में सीएमए फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर मुंबई कैंपस में प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों ने भी 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर निर्माण के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

अनुशासन और मेहनत सफलता की कुंजी : डॉ. संतोष राय

संस्थान के संचालक डॉ. संतोष राय ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

ये विशेषज्ञ रहे मौजूद

सेमिनार में प्रमुख रूप से डॉ. मिट्टू, प्रवीण बाफना, केतन ठक्कर, डॉ. पीयूष जोशी, अदिति गंगवानी, अविनाश कौर एवं अमित बाफना उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।