सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 24 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब डॉक्टर भूपेश बघेल कहलाएंगे। आपको बता दें कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में आयोजित दीक्षांत समारोह में आज उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि दी गई। साथ में पद्मश्री उषा बारले को भी मानद उपाधि प्रदान की गई । दीक्षांत समारोह में सांसद दुर्ग विजय बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ,विधायक अरूण वोरा, देवेन्द्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। समारोह में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री शोभायात्रा में भी शामिल हुए।


