भिलाई इस्पात संयंत्र के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 3 अक्टूबर को, पावर जिम सेक्टर 6 करेगा सम्मानित

भिलाई इस्पात संयंत्र के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 3 अक्टूबर को, पावर जिम सेक्टर 6 करेगा सम्मानित


भिलाई इस्पात संयंत्र के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह 3 अक्टूबर को, पावर जिम सेक्टर 6 करेगा सम्मानित

भिलाई नगर 1 अक्टूबर  । पावर जिम सेक्टर 6 भिलाई में 3 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में भिलाई इस्पात संयंत्र के समस्त पदक विजेता खिलाड़ियों/ कोच/मैनेज और पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा । उल्लेखनीय है कि इस समारोह में भिलाई स्टील प्लांट एवं भिलाई परिधि क्षेत्र के उन सभी खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा जोकि बिलासपुर में संपन्न छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से भाग लेकर पदक प्राप्त किया है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा जिन्होंने  भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए पदक जीता है साथ ही हमारे छत्तीसगढ़ पावर एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान भी किए जाने का निर्णय हमारी समिति ने लिया है पावर जिम सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित यह सम्मान समारोह प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है । इस आयोजन में सम्मानित किए जाने समस्त  खिलाड़ियों/सम्मानित सदस्य और अतिथियों को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया जा चुका है । इस समारोह के मुख्य अतिथि हमारे शहर भिलाई के युवा विधायक  देवेंद्र यादव  होंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन अवॉर्डी और ओलंपियन  राजेंद्र प्रसाद , जी सुरेश (बाबे)  एवं  लक्ष्मीपति राजू होंगे । यह जानकारी छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग संघ और पॉवर जिम के मीडिया नस्कर टंडन, श्याम कुमार और  पतंजलि झा ने संयुक रूप से रूप दी है।