भिलाई में होम्योपैथिक डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर

भिलाई में होम्योपैथिक डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर


🔴जामुल पुलिस ने दर्ज किया मामला

भिलाईनगर, 18 मई 3026। जामुल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक होम्योपैथिक डॉक्टर की मौत हो गई। दुर्घटना रूंगटा कॉलेज के पास मुख्य मार्ग कुरूद में हुई, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे मोटरसाइकिल ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। मामले में जामुल पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान योगेन्द्र प्रताप सिंह (वाई.पी. सिंह) पिता स्व. रामायण सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी गोकुल नगर कुरूद जामुल के रूप में हुई है। वे सुपेला स्थित अपने सिंह होम्योपैथिक क्लीनिक से स्कूटी क्रमांक CG 07 AH 1660 से घर लौट रहे थे।

बताया गया कि 15 मई 2026 की रात करीब 8:15 से 8:50 बजे के बीच जब वे रूंगटा कॉलेज के पास मुख्य मार्ग कुरूद पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BZ 9427 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल योगेन्द्र प्रताप सिंह को उपचार के लिए सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से प्राप्त मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।