गृहमंत्री ताम्रध्वज आज रिसाली में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
भिलाई नगर, 11 जून। दुर्ग ग्रामीण के विधायक व मंत्री लोक निर्माण और गृह विभाग ताम्रध्वज साहू शनिवार को रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्य का भूमिपूजन करंगे। वहीं ऐसे निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे जो पूर्ण हो चुका है।
मंत्री श्री साहू शाम 4 बजे रुआबाँधा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे वार्ड 1 से होकर बोरसी जाने वाली सड़क व मैत्रीकुंज में सड़क डामरीकरण का भूमिपूजन करेंगे। गृहमंत्री इसके बाद वार्ड 31 रिसाली बस्ती स्कूल परिसर, वार्ड 30 इस्पात नगर कर्मा भवन, वार्ड 9 स्कूल भवन के पास, वार्ड 29 कल्याणी शीतला मंदिर, वार्ड 15 मौहारी भाठा, वार्ड 21 बजरंग पारा होते वार्ड 32 नेवई भाठा ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, महापौर परिषद के सदस्य व पार्षद उपस्थित रहेंगे।

