हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू का चौथा त्रैवार्षिक सम्मेलन संपन्न, अध्यक्ष बने शांतनु मरकाम व दोबारा महासचिव बने योगेश सोनी 
भिलाई नगर 4 अक्टूबर । जाट भवन सेस्टर 5 में हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू भिलाई का चौथा त्रैवार्षिक सम्मेलन कल सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन की शुरुआत हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के उपाध्यक्ष यूं एस पुरामे के द्वारा ध्वजारोहण व शाहिद बेदी पर पुष्प अर्पण कर किया ।
तत्पश्चात अध्यक्ष मंडल का गठन व शोक प्रस्ताव रखा गया व सम्मेलन में खुले सत्र की शुरुवात हुई । जिसमें तमाम अन्य यूनियन के अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया गया। अध्यक्ष के स्वागत भाषण के साथ सम्मेलन का उद्घाटन हुआ व अन्य यूनियन से आये अतिथियों ने सम्मेलन को शुभकामना संदेश दिया जिसमें एटक से विनोद सोनी, इंटक के संजय साहू, ली ई मु से सुरेंद्र मोहन्ती, जय प्रकाश नायर, एक्टू से अशोक मिरी व लीज संघर्ष समिति के परघनिया जी शामिल थे।
हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के इस चौथे त्रैवार्षिक समम्मेलन में मुख्य रूप से सी आई टी यू के छ गढ़ राज्य महासचिव एम के नंदी , कोषाध्यक्ष ध्रुव , राज्य से किसान सभा के संजय पराते, दलित शोषित मंच से वकील भारती व सीटू के जिला संयोजक शांत कुमार उपस्थित रहे।
महासचिव योगेश सोनी के द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किया व कोषाध्यक्ष कमलेश चोपड़ा द्वारा आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। रिपोर्ट पर बहस व चर्चा में 13 प्रतिनिधि शामिल हुए।

भावी कार्यक्रम/आगामी लक्ष्य
यूनियन की सदयस्ता बढ़ाना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को संगठित कर संघर्ष को तेज करना, ओद्योगिक क्षेत्र में संगठन का विस्तार, शोषण कारी व्यवस्था (रिवर्स ऑक्शन सिस्टम)पर रोक लगवाना, हाजरी में गड़बड़ी पर रोक लगवाने हेतू बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करवाना । नियमित कर्मियो की तरह ठीक श्रमिको को त्योयर पूर्व बोनस ,सम्मान जनक बोनस के लिए संघर्ष शामिल है।
न्यूनतम मजदूरी 21 हजार के लिए संघर्ष,
नियमित कर्मियों की तरह ठेका श्रमिकों का भी वेतन समझौते में सम्मान जनक वेतन बढोत्तरी के लिए संघर्ष, निजीकरण के खिलाफ संघर्षो को तेज करना। सम्मेलन के अंतिम चरण में नए पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी का प्रस्ताव तथा गठन किया गया । जिसमें आउट गोइंग कमेटी ने नए पदाधिकारी व कार्यकारणी के नामो का प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से पारित हुआ
नए पदाधिकारी व कार्यकारिणी
अध्यक्ष:-शांतनु मरकाम, कार्य.अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सोनवानी (महिला) उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा, दुर्गा साहू(महिला), श्रीमती बबिता शर्मा(महिला), कमलेश चोपड़ा ,डी मुरली, इकबाल खान, लक्ष्मी कौर ,महासचिव :-योगेश कुमार सोनी ,सहायक महासचिव:- वाय वेंकट सुबलु(महिला), सचिव :- रूपेंद्र, तुहेंद्र मनहरे, मीणा विश्वकर्मा (महिला), के कृष्णवेनि ,निखिल कुमार चंद्राकर, राम लोकेश, दुलेश्वर, संगठन सचिव: प्रभाकर दाते. सबीना(महिला), कार्यालय सचिव:- पी जोशवा, अरुणा देवी उइके(महिला), कोषाध्यक्ष; यू एस पुरामे, सहायक कोषाध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर, कार्यकारिणी एस के द्विवेदी, सुरेश नायर ,बी पी सिंग, रेखा वर्मा, के लक्ष्मी, मनीष सहगल, अभिसेक, मोहन सागरवंशी नेहा बंजारे, सेवक राम,एस कृष्णवेनि, लक्ष्मी गुप्ता.के लक्ष्मी, निर्मला पटेल, रोज मेरी स्वर्णकार, ईश्वर कोसरे, राजू सिन्हा, सहरे आलम, विकास गायकवाड़, अरविंद चंद्रवंशी, कन्हैया राम, प्रदीप गेडाम, सुखीराम बेहरा ।

सम्मेलन के अंत मे छः गढ़ सीटू के राज्य महासचिव एम के नंदी ने समम्मेलन की सफलता पर बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपनी बात रखी तत्पचात सम्मेलन का समापन नारो के साथ हुआ। समम्मेलन में 370 से ज्यादा श्रमिकों ने भागीदारी की व प्रतिनधि के रूप में 262 लोग ने रजिस्ट्रेशन करा कर हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के इस सम्मेलन को सफल बनाया।
श्रमिको के शोषण के खिलाफ संघर्ष होगा तेज:सोनी
महासचिव योगेश सोनी ने कहा कि आज संयंत्र में ठेका मजदूरों से नियमित कर्मियों की तरह बराबर से कार्य लिया जा रहा है पर ठेका श्रमिकों को न्यूनतम तय मजदूरी सहित अन्य अधिकारों से वंचित रख ठेकेदारों द्वारा शोषण किया जा रहा है वही रिवर्स ऑक्शन जैसे सिस्टम के कारण भी श्रमिकों के शोषण पर लगाम नही लग रही है कम में ठेका लेकर अपने मुनाफे के लिए ठेकेदार द्वारा श्रमिको का शोषण जारी है अतः आने वाले समय मे ऐसे श्रमिक विरोधी सिस्टम के खिलाफ भी मजदूरों को एकजुट कर संघर्ष तेज करेंगे।

