भिलाई नगर 13 सितंबर । भिलाई में तेज रफ्तार बाइक के कारण दो युवकों मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हुआ है। घटना कल रात्रि 11:30 बजे स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की बताई गई है एक ही बाइक में सवार तीन युवक की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि 12 सितंबर की रात्रि करीबन 11:30 बजे रानी अवंती बाई चौक कोहका के पास दुर्लभ ट्रेडर्स नामक दुकान के समीप डिवाइडर से टकराने से बाइक वाहन क्रमांक CG 07BP 4271 में बैठे तरुण पांडे उम्र 22 वर्ष साकिन खुर्सीपार तथा हिमांशु कुमार उम्र 24 वर्ष साकिन खुर्सीपार तथा सूरज कुमार साहू उम्र 24 वर्ष साकिन पांडातराई कबीरधाम डिवाइडर में टकरा गए थे । जिससे घटनास्थल पर तरुण पांडे की मृत्यु हो गया तथा सूरज कुमार साहू को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए स्पर्श अस्पताल ले जाया गया था । परंतु इलाज के दौरान सूरज कुमार की मौत हो गई । तीसरे युवक हिमांशु कुमार का उपचार शासकीय अस्पताल दुर्ग में जारी है। मृतक तरुण पांडे तथा मृतक सूरज कुमार साहू का मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई में लिया गया।

मामले की विवेचना अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल साहू ने बताया कि कल रात को तीनों ही युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सूर्या मॉल से अपने घर खुर्सीपार जा रहे थे बाइक को तरुण पांडे चला रहा था। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी । जिसके कारण घटनास्थल पर ही तरुण पांडे की मौत हो गई थी। घटना की सूचना घायल हिमांशु ने घटना की सूचना अपने परिजनों को मोबाइल के माध्यम से दी थी तभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था।

