दुर्ग 25 नवंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा गुरु घासी दास जयंती 18 दिसंबर के उपलक्ष्य में “बाबा गुरू घासीदास का जीवन दर्शन” विषय पर विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के नियमित छात्र – छात्राओं हेतु विश्वविद्यालय स्तरीय अंर्तमहाविद्यालयीन वीडियो बनाओं प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में एक महाविद्यालय से अधिकतम 05 नियमित विद्यार्थियों द्वारा 03 मिनट अवधि के स्वयं द्वारा निर्मित वीडियो बनाकर विश्वविद्यालय के ईमेल आई डी events@durguniversity.ac.in पर सम्पूर्ण विवरण सहित 5 दिसंबर तक भेजना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय में प्राप्त वीडियो के मूल्यांकन हेतु एक विशेषज्ञ समिति श्रेष्ठ 05 वीडियो को चयनित करेंगी। इन चयनित 05 विजेता प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। यह प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है। प्रतिभागी को वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2023-24 में महाविद्यालय का नियमित विद्यार्थी होना आवश्यक है। प्रमाण के रूप में प्रतिभागी को वर्तमान सत्र का वैध परिचय पत्र भी अपनी प्रविष्टि के साथ भेजना अनिवार्य होगा ।
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, खान-पान, परम्परा, धार्मिक स्थल, प्रकृतिक संसाधन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, विभिन्न धर्मों के संत महात्मा आदि पर ऑनलाईन सर्टिफिकेट कोर्स के आयोजन के साथ-साथ समय-समय पर अंर्तमहाविद्यालयीन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रत्येक प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है। कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा के अनुसार बाबा घासीदास के जीवन दर्शन पर आधारित इस वीडियो बनाओ प्रतियोगिता से सभी लोगों को बाबा गुरू घासीदास के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त होगी ।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा ” बाबा गुरु घासीदास का जीवन दर्शन” विषय पर अंर्तमहाविद्यालयीन वीडियो बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन

