दुर्ग 07 जून । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा वार्षिक परीक्षा 2023-24 के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के 13 परीक्षा परिणाम जारी किये। इन्हें मिलाकर कुल 58 परीक्षा परिणामों में से विश्वविद्यालय द्वारा 43 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया विश्वविद्यालय द्वारा वार्षिक परीक्षा के साथ-साथ सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम भी जारी किये जा रहे हैं। एमएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके हैं तथा सोमवार तक बीएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम जारी होने की आशा है।
डॉ. पटेल ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा परिणामों में एमए पूर्व अर्थशास्त्र में शामिल 527 परीक्षार्थियों में से 310 परीक्षार्थी सफल रहे। जिनका कुल परीक्षा परिणाम 59 प्रतिशत् रहा। इसी प्रकार एमए पूर्व संस्कृत की परीक्षा में शामिल 112 परीक्षार्थियों में से 83 परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये जिनका परीक्षा परिणाम 74 प्रतिशत् रहा। एमए पूर्व राजनीति शास्त्र के परीक्षा में शामिल 2437 परीक्षार्थियों में 1812 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे जिनका परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत् रहा। एमए पूर्व भूगोल की परीक्षा में शामिल 107 परीक्षार्थियों में से 64 सफल रहे तथा परीक्षा परिणाम 60 प्रतिशत् रहा। एमए अंतिम भूगोल की परीक्षा में शामिल 139 परीक्षार्थियों में से 115 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे एवं कुल परीक्षा परिणाम 83 प्रतिशत् रहा।
डॉ. पटेल के अनुसार एमए अंतिम इतिहास की परीक्षा में 335 में से 270 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे तथा परीक्षा परिणाम 81 प्रतिशत् रहा। एमएससी अंतिम गणित की परीक्षा में शामिल 137 में से 80 परीक्षार्थी सफल रहे जिनका परीक्षा परिणाम 44 प्रतिशत् रहा। एमए अंतिम राजनीतिशास्त्र में शामिल 1448 परीक्षार्थियों में से 1233 सफल रहे परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत् रहा। एमए अंतिम संस्कृत में शामिल 65 परीक्षार्थियों में से 51 सफल रहे परीक्षा परिणाम 87 प्रतिशत् रहा। एमए अंतिम समाजशास्त्र में शामिल 2010 परीक्षार्थियों में से 1782 सफल रहे परीक्षा परिणाम 88 प्रतिशत् रहा। एमए पूर्व समाजशास्त्र में शामिल 2658 परीक्षार्थियों में से 2239 सफल रहे परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत् रहा। एमए पूर्व अंग्रेजी में शामिल 1280 परीक्षार्थियों में से 890 सफल रहे परीक्षा परिणाम 69 प्रतिशत् रहा।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने आज जारी किए 13 परीक्षा परिणाम, अभी तक वार्षिक परीक्षाओं के 58 में से 43 परिणाम किये घोषित

