हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने जारी किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र, कल्याण कॉलेज में 17 दिसंबर को होगा एग्जाम,

<em>हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने जारी किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र, कल्याण कॉलेज में 17 दिसंबर को होगा एग्जाम,</em>


दुर्ग, 13 दिसंबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा 17 दिसंबर को प्रातः 11:00 से 1:00 बजे के मध्य आयोजित होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र 14 दिसबंर को 12 बजे से जारी कर दिया जायेगा। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया पीएचडी प्रवेश परीक्षा 17 दिसंबर को कल्याण पीजी कॉलेज, भिलाई नगर में प्रातः 11 से 1 बजे तक आयोजित होगी। सभी परीक्षार्थियों को 10:15 बजे तक परीक्षा केन्द्र में विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र एवं आईडी प्रूफ के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। यूजीसी के नियमानुसार नेट / सेट / जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को पीएचडी प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से छूट की पात्रता होगी। विश्वविद्यालय में प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 184 अभ्यार्थियों को नेट / सेट / जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण होने के कारण प्रवेश परीक्षा से छूट प्रदान की गई है। जिन 19 विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी उनमें हिन्दी, अंग्रेजी, वाणिज्य, एजुकेशन, बायोटेक्नॉलाजी, माइक्रोबायोलॉजी, वनस्पति शास्त्र, प्राणीशास्त्र, रसायन, भौतिकी, गणित, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, होमसाइंस, भूगर्भशास्त्र एवं मनोविज्ञान विषय शामिल है।

डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार विश्वविद्यालय में ऑनलाईन रूप से प्राप्त पीएचडी प्रवेश परीक्षा हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का सूक्ष्म निरीक्षण कर तत्पश्चात् पूर्ण रूप से सही पाये जाने वाले आवेदकों का ही प्रवेश पत्र जारी किया गया हैं। जिन आवेदकों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया गया है वें विश्वविद्यालय में आकर अपनी शंका समाधान कर सकते हैं।