भिलाई नगर 1 अक्टूबर ।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव सिविक सेंटर स्थित मैंन्यूमेंट पार्क पहुंचे एवं उपस्थित वृद्ध जनों के साथ कुछ समय बिताया। भिलाई शहर को नशा मुक्त अपराध मुक्त बनाने के लिए आम जनों से उनके द्वारा आह्वान भी किया गया।

औपचारिक चर्चा करते हुए सीनियर सिटीजन से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की एवं सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधीक्षक के द्वारा उन्हें सुझाव भी दिए गए।
पुलिस कप्तान से चर्चा करते हुए वृद्धजनों ने कहा कि वह प्रतिदिन मॉन्यूमेंट पार्क एवं सिविक सेंटर भिलाई क्षेत्र के आसपास टहलते हैं एवं सभी संगीसाथी अपनी दिनचर्या की शुरुआत यहीं से करते हैं परंतु मैंन्यूमेंट पार्क एवं भिलाई के अन्य उद्यानों में रात होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। पार्क के अंदर नशीले पदार्थों एवं शराब का सेवन इन असामाजिक तत्वों के द्वारा किया जाना आम बात हो गई है। इतना ही नहीं शराब सेवन के पश्चात कांच की बोतलों को पास में ही तोड़कर अवशेषों को चारों ओर फैला देते हैं । नशेड़ियों के द्वारा साथ में लाई गई खाद्य सामग्री एवं डिस्पोजल को भी चारों ओर फेंक कर पार्क को गंदा किया जाता है। जिसके कारण पार्क में आने जाने वाले लोगों को चोट लगने का भय बना रहता है वह स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। इस पर सीनियर सिटीजन को डॉ पल्लव ने आशान्वित किया कि उद्यानों एवं पार्कों में नशा करने वाले एवं गंदगी फैलाने वाले के खिलाफ अभियान चलाकर के कार्यवाही शीघ्र ही प्रारंभ की जाएगी।

मेडिकल समस्या एवं सुरक्षा के संबंध में दिए सुझाव डॉक्टर पल्लव ने सीनियर सिटीजन वर्ग से चर्चा के दौरान सिविक सेंटर में अपनी ओर से सलाह दी कि स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर मेडिकल टेस्ट कराते रहने चाहिए इसके अलावा सुरक्षा दृष्टिकोण से अपने अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं साथी सुझाव दिया कि घर के अंदर भी सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगावे ताकि किसी भी अपनी स्थिति से बचा जा सके।

बाइकर्स एवं स्टंट बाजो की शिकायत के लिए दिया व्हाट्सएप नंबर
डॉक्टर पल्लव से चर्चा करते हुए बुजुर्ग वर्ग ने शिकायत करते हुए बताया कि सड़कों पर अत्यधिक तेज रफ्तार एवं प्रेशर हॉर्न बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले स्टंट बाज बाई करो के खिलाफ भी कार्यवाही की जानी चाहिए इस पर डॉ पल्लव ने शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर सभी बुजुर्गों को देते हुए कहा कि ऐसे मनचलों के खिलाफ स्पष्ट गाड़ी का नंबर दिखता हुआ फोटो क्लिक करें और व्हाट्सएप पर शिकायत कर दें निश्चित रूप से चलानी कार्रवाई करते हुए ऐसे मनचलों के वाहन भी जप्त किए जाएंगे इसके अलावा उनके द्वारा जनता से भी अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को बिना लाइसेंस के वाहन चलाने से रोके क्योंकि बिना लाइसेंस के वाहन चलाना अपराध है। इसके कारण बच्चों की एवं दूसरों की जान का खतरा बना हुआ रहता है। हमें अपने युवाओं को बचाना है तो उन्हें ट्रैफिक नियम बताना ही पड़ेगा। साथ ही उसका पालन भी कराना पड़ेगा विगत दिनों धमधा में हुए एक हादसे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के तीनों ही नाबालिग एक ही बाइक पर सवार होकर वाहन चला रहे थे और भूल के कारण तीनों का एक सड़क हादसे में देहांत हो गया।

पुलिस अभियान से स्थिति में हुआ सुधार
चर्चा के दौरान सीनियर सिटीजन ने डॉक्टर पल्लव को बताया कि पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाही के कारण स्थिति में आंशिक सुधार भी हुआ है यदि लगातार इसी प्रकार से पुलिस के द्वारा सख्ती बरतते हुए कानून को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाती रही तो शीघ्र ही व्यवस्था में और भी अधिक सुधार होगा और अपराध करने से असामाजिक तत्व डरने लगेंगे पुलिस अधीक्षक के द्वारा आम जनों से अपील की गई कि भिलाई एवं टाउनशिप क्षेत्र में अपराध करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा उनके द्वारा भिलाई एवं टाउनशिप को नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त भिलाई बनाने में सहयोग का आह्वान किया।

