पूजा नहीं करना आता सुनकर बिफर गया पुजारी, जजमान एवं परिवार पर किया चापर से जानलेवा हमला, भिलाई 3 पुलिस ने किया जुर्म दर्ज
भिलाई नगर 26 जनवरी । भिलाई 3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनकी पुजारी के द्वारा अपने जजमान एवं उसके परिवार पर चापर से जानलेवा हमला कर दिया। मोहल्ले वासियों की मदद से परिवार के द्वारा पुजारी को पकड़कर डायल 112 के हवाले किया गया रिपोर्ट के पश्चात भिलाई 3 पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ जजमान एवं परिवार पर जानलेवा हमला करने पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है।
भिलाई 3 पुलिस के मुताबिक प्रार्थी श्रीमती निर्मला साहू पति विष्णु प्रसाद साहू उम्र 38 साल साकिन सुमन किराना स्टोर्स दादर रोड चरोदा शिव मंदिर के पास अपने परिवार पति विष्णु प्रसाद लडकी सुमन साहू लडके जितेश साहू के साथ रहती है। घर में किराना सामान बेचने का दुकान है जिसे अपने पति के साथ चलाती है। पति विष्णु प्रसाद लडके जितेश की तबियत कुछ दिनों से खराब था। मोहल्ले का ग्राम दादर का रहने वाला पुजारी दीनू प्रसाद शर्मा दुकान में किराना दुकान का सामान खरीदने आने से परिचय था । 23 जनवरी को पुजारी ने ने दुकान में आने पर श्रीमती निर्मला साहू ने बोला तुम्हारे लडके का दिमाग कमजोर है उसका दिमाग भटक रहा है तुम्हारे यहां प्रदोष काल पडा है शंकर भगवान की पूजा करानी होगी, घर में पूजा करा लो बच्चे का दिमाग ठीक रहेगा, श्रीमती निर्मला ने कहां की पति से पूछकर बताती हूं। पति से चर्चा कर घर में दीनू प्रसाद से पूजा कराने दोनों पति पत्नी सहमत हुये, दीनू प्रसाद ने 24 जनवरी को दोपहर 03.00 बजे घर में आकर बोला कल 25 जनवरी को दोपहर 12.55 बजे का मुहुर्त है । दूसरे दिन पूजा की तैयारी किये, तब कल दीनू प्रसाद शर्मा पूजा करने दोपहर घर आया। दोपहर 1:00 बजे पति विष्णु प्रसाद लडकी सुमन साहू, लडके जितेश को बैठाकर 01 घंटे तक पूजा करवाया, दीनू प्रसाद बोला गुप्त पूजा है किसी को मत बताना, पूजा खंडित हो जायेगा बोला और आरती करने बाद बोला एक घंटे के बाद आउंगा। दीनू प्रसाद शर्मा बाहर चला गया उसी समय श्रीमती निर्मला के देवर हेमंत, देवरानी कोमल साहू पूजा समय पति ने मिलने आये वो भी कूछ देर घर में बैठकर चले गये। उसके 01 घंटे के बाद में 03.00 बजे दीनू प्रसाद शर्मा थैला लेकर आया और फिर घर में पूजा के लिये बैठ गया जिसे पति ने कहा आपको पूजा कराना नहीं आता है। उसी बात से दीनू प्रसाद शर्मा गुस्सा हो गया और अपने पास कपडे के थैला में लाये लोहे के चापड को बाहर निकाला। विष्णु प्रसाद को हत्या करने की नियत से उसके सिर में लगातार वार कर दिया जिससे खून निकलने लगा, दोनों बच्चे बीच बचाव करने लगे तो वह हम सभी को धारदार चापड से हमला कर वार कर दिया जिससे निर्मला साहू के गले के पीछे हाथ में, शरीर में, लडकी के सिर में, लडके के सिर में चोंट आई है हम लोगों के चिल्लाने पर आस पडोस के लोग आये और दीनू प्रसाद शर्मा को दौडाकर पकडे। फिर मोहल्ले के लोगों के फोन करने पर डायल 112 में लाकर हम लोगों को सन साइन अस्पताल में लाकर भर्ती किये थे, प्रार्थी श्रीमती निर्मला साहू की रिपोर्ट पर आरोपी पुजारी दीनू प्रसाद शर्मा के खिलाफ भादवि की धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ।

