निगम में शराब पीकर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी करने लगे गाली गलौज, आयुक्त ने किया निलंबित

निगम में शराब पीकर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी करने लगे गाली गलौज, आयुक्त ने किया निलंबित


निगम में शराब पीकर पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी करने लगे गाली गलौज, आयुक्त ने किया निलंबित

भिलाई नगर, 10 नवंबर। कल शाम रिसाली नगर पालिक निगम में जमकर हंगामा हुआ। प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश ठाकुर नशे में धुत हो कार्यालय पहुंच गए और सहकर्मियों से गाली गलौज करने लगे। मामला निगम आयुक्त आशीष देवांगन तक पहुंचा तो उन्होंने देर शाम ही स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उसे टंकी कार्यालय स्थित राजस्व विभाग में अटैच किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश ठाकुर आदतन शराबी है। पहले भी वह ड्यूटी के बाद शराब सेवन करता रहा या ड्यूटी के दौरान शराब पीता तो फिर ऑफिस नहीं आता था। वह नशे में धुत्त कल शाम निगम कार्यालय पहुंचा। वहां उसने तेज आवाज में बात करना शुरू कर दिया। जब उसके सहकर्मियों ने मना किया तो उनसे झगड़ा कर गाली गलौज शुरू कर दी। उसकी इस हरकत से अन्य कर्मचारी काफी नाराज हुए और उन्होंने इसकी शिकायत निगम आयुक्त आशीष देवांगन से की। शिकायत मिलते ही आयुक्त ने उसका मेडिकल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मेडिकल रिर्पोट को आधार बनाते हुए आयुक्त ने देर शाम भूपेश ठाकुर को निलंबित कर दिया।