प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 में सर्वाधिक संस्थागत प्रसव कराने पर स्वास्थ्य संयोजिका हुई सम्मानित

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 में सर्वाधिक संस्थागत प्रसव कराने पर स्वास्थ्य संयोजिका हुई सम्मानित


प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 में सर्वाधिक संस्थागत प्रसव कराने पर स्वास्थ्य संयोजिका हुई सम्मानित

भिलाई नगर 5 दिसंबर । प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3 के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों मे संस्था गत प्रसव कराने वाले गामीण स्वास्थ्य संयोजिका ( ए एन एम )को शनिवार सप्ताहिक समीक्षा बैठक मे सुरक्षित समान्य प्रसव माह सर्वाधिक कराने पर सम्मानित किया गया ।

स्वास्थ्य सुपरवाइजर व शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 के बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि हमने स्वास्थ्य कर्मचारियों के मनोबल बढ़ाने नया प्रयास शुरू किया है उप स्वास्थ्य केंद्र सिरसाकला की श्रीमती संध्या वर्मा ने माह नवंबर तक 11 प्रसव कराए है उप स्वास्थ्य केंद्र चरोदा की श्रीमती वर्षा सुल्लेरे व श्रीमती शांता पाटिल ने 7 प्रसव कराए है उप स्वास्थ्य केंद्र पचपेडी की श्रीमती वेणु गवेल व गनियारी की श्रीमती भोजबाई देशमुख ने 5 प्रसव कराया है इन सभी को मेडिकल आफिसर डा स्मृति पांडेय ने मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र गुलदस्ता भेट कर सम्मानित किया है डा स्मृति पांडेय ने बताया कि इससे गरीब, समान्य, मध्यम व उच्च वर्ग सभी को प्रायवेट अस्पतालों की बडी रकम खर्च करने से बचत होगी इन नर्सिंग स्टाफ ने बडी सावधानी ओर सर्तकता से क्षेत्र मे समान्य प्रसव कराए है सभी बधाई के पात्र है दुर्ग जिले मे यह अपने आप मे अलग तरहा का पहला कार्यक्रम है जिसके माध्यम से सुरक्षित प्रसव गर्भवती माता ओर होने वाले शिशु की जान बचाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है साथ ही आम जनमानस को सरकारी स्वास्थ्य संस्थान मे मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करा कर उनका विश्वास जीतना है कार्यक्रम मे बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि हर माह अंत मे समीक्षा कर सुरक्षित व समान्य प्रसव कराने के लिए कार्य योजना बनाकर प्रोत्साहित किया जाएगा इस दौरान एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास, श्रीमती एम बैनर्जी, श्रीमती भोज साहू,हेमलता गीते ,नेहा साहू,कु नीना चक्रवर्ती, हेमलता निर्मलकर, हर्षा मानिकपुरी ,सहित बडी संख्या मे नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे।