सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 21 अगस्त। भोपाल के कमला नगर इलाके में एक हेड कांस्टेबल के सीने में अचानक दर्द उठा और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह हेड कॉन्स्टेबल डीसीपी जोन 4 कार्यालय में तैनात था और मंगलवार को ड्यूटी करके घर नेहरू नगर जा रहा था। हेड कांस्टेबल 38 वर्षीय तारा सिंह राजपूत के घर में पत्नी और दो बच्चे हैं।
कमला नगर पुलिस के मुताबिक तारा सिंह राजपूत डीसीपी जोन कार्यालय में पदस्थ था, जब घटना हुई तो वह उस समय नेहरू नगर चौराहे पर था, वहां उसके सीने में दर्द उठने पर किसी डॉक्टर को दिखाया और अपने परिवार को सूचना दी, जब तक परिवार आया तब तक उसकी हालत और बिगड़ने लगी। हजेला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। संभवत: यह हार्ट अटैक था, हालांकि इस बारे में कुछ कह पाना अभी ठीक नहीं है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकेगा।
ड्यूटी कर नेहरू नगर घर लौट रहे हेड कांस्टेबल के सीने में अचानक उठा दर्द तबियत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

