धारदार चाकू लहराकर लोगों को कर रहा था भयभीत, सूचना मिलते ही पहुंची मोहन नगर पुलिस, आरोपी को किया गिरफ्तार

<em>धारदार चाकू लहराकर लोगों को कर रहा था भयभीत, सूचना मिलते ही पहुंची मोहन नगर पुलिस, आरोपी को किया गिरफ्तार</em>


दुर्ग 24 जनवरी । लोहे का धारदार चाकू लहरा कर लोगों को डराते धमकाते आरोपी विशाल कुमार डोकरा उर्फ विशाल बाघे को मोहन नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू एवं आरोपी द्वारा अपने कमर भाग में छुपाकर रखे एक लोहे का हथौड़ा व लोहे का राड जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा (शहर) दुर्ग ने बताया कि 30 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कातुलबोर्ड रोड सिधिया नगर मोड के पास रोड मे शादी पार्टी में आने जाने वाले लोगो को एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस पार्टी घटना स्थल के लिए रवाना की गई मुखबीर के बताये हुए स्थान कातुलबोर्ड रोड सिंधिया नगर मोड के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति धारदार चाकू को लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल कुमार डोकरा उर्फ विशाल बाघे पिता राजेश डोकरा उम्र 22 साल साकिन सेक्टर 07, सडक 21, क्वाटर नंबर 2बी, भिलाई नगर जिला दुर्ग का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्रतिबंधित आकर के धारदार लोहे का चाकू एवं तलाशी दौरान आरोपी के कमर भाग में छुपाकर रखे एक लोहे का हथौडा व लोहे के राड को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट अतंर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा, आरक्षक सकील खान एवं आरक्षक विश्वजीत टंडन की विशेष भूमिका रही।