दुर्ग 7 अक्टूबर । मोहन नगर थाना अंतर्गत शराब कारोबार में इनवेस्ट करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 36 लाख की धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में धारा 406, 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मोहन पुलिस ने बताया कि दीपक नगर दुर्ग निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने रिरपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी कॉलोनी में विजय सिंह रहता है। पड़ोसी होने के नाम उससे अच्छी जान-पहचान थी। पिछले वर्ष 26 मार्च को ड्रीम पैलेस होटल में विजय सिंह के साथ एक बैठक हुई। विजय सिंह ने प्रार्थी तथा उसके साथी मनोज सोनी को विश्वास में लेकर यह बात बताया कि रामनगर सतना मध्य प्रदेश में कम्पोजिट शराब दुकानों का ठेका उसे मिला है। उसका कहना था कि वे उसकी दुकान में जितना भी पैसा लगाएंगे उतने पैसे को 6 माह के भीतर दोगुना कर लौटा देगा। उसकी बातों पर विश्वास करके 27 मार्च को 10 लाख रुपए और 31 मार्च को 6 लाख रूपये कुल रकम 16 लाख रूपए दिए। इसके अलावा पत्नी और साले के खाते से 10-10 लाख रुपए कुल 20 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया। बातचीत के दौरान विजय सिंह ने इकरारनामा करने की बात कही थी, लेकिन पैसा मिलने के बाद अपनी बात से मुकर गया।
शराब कारोबार में मुनाफा का लालच दिया पड़ोसी को, कर लिए 36 लाख रुपए हजम, मोहन नगर थाना में अपराध दर्ज

