हर्षित राणा ने लगाई ‘हैट्रिक’, 50 साल के इतिहास में पहली बार बना ये रिकॉर्ड

हर्षित राणा ने लगाई ‘हैट्रिक’, 50 साल के इतिहास में पहली बार बना ये रिकॉर्ड


सीजी न्यूज ऑनलाइन खेल डेस्क 6 फरवरी । हर्षित राणा ने इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर वनडे में अपना डेब्यू किया. इस खिलाड़ी ने करियर के पहले वनडे मैच में ही अपनी छाप छोड़ी. उन्होंने 3 विकेट हासिल किए और इसके साथ ही उन्होंने एक खास तरह की हैट्रिक अपने नाम कर ली. दरअसल हर्षित राणा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं और तीनों ही बार पहले मैच में उन्होंने तीन या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. ये कारनामा करने वाले वो पहले हिंदुस्तानी क्रिकेटर हैं. भारतीय टीम साल 1974 से वनडे क्रिकेट खेल रही है और 50 साल के इतिहास में कोई खिलाड़ी हर्षित राणा जैसा कमाल नहीं कर सका. हर्षित राणा ने टेस्ट डेब्यू में 4 विकेट लिए थे. टी20 डेब्यू में भी वो 3 विकेट ले गए और अब वनडे डेब्यू में भी उन्होंने 3 शिकार किए.

हर्षित राणा का कहर
हर्षित राणा अपने पहले मैच में थोड़े महंगे जरूर साबित हुए लेकिन उन्होंने अपनी विकेट लेने की काबिलियत को जरूर साबित किया. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सबसे पहले बेन डकेट को आउट किया. इसके बाद वो हैरी ब्रूक का विकेट ले गए. हर्षित राणा का तीसरा शिकार लियम लिविंगस्टन बने. हर्षित राणा ने ये तीनों ही विकेट शॉर्ट गेंद पर लिए.

इंग्लैंड 248 पर ढेर, भारत बड़ी जीत की ओर

इंग्लैंड की टीम नागपुर वनडे में सिर्फ 248 रन ही बना सकी. हर्षित राणा के अलावा रवींद्र जडेजा ने इस टीम को बहुत परेशान किया. जडेजा ने सिर्फ 26 रन देकर 3 विकेट लिए. वो टीम इंडिया के बेस्ट गेंदबाज साबित हुए. जडेजा ने जो रूट का विकेट लिया. इसके अलावा वो बटलर और आदिल रशीद का भी विकेट ले गए. नतीजा इंग्लैंड की टीम जल्दी सिमट गई. वो बटलर ने 52 और बेथल ने 51 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को जल्दी सिमटने से बचा लिया. जबकि टीम इंडिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए समाचार लिखे जाने तक 213 रन बना लिए थे।