मैत्री विद्या निकेतन स्कूल में मनाया गया हरियाली दिवस
भिलाई नगर 20 जुलाई । हरा रंग उत्साह और खुशी का प्रतीक है। रिमझिम वर्षा की फुहारों के साथ मैत्री विद्या निकेतन की पूर्व माध्यमिक कक्षाओं को चारों और हरियाली नजर आई।
बच्चे हरे रंग की पोशाक में खुशियाँ बिखेरते नजर आए। साथ ही पालकों ने उनके टिफिन में हरित व्यंजन भेजे ।
पूरी कक्षा को हरे रंगों के प्राकृतिक दृश्यों के चित्रों से और हरे गुब्बारों से सजाया गया। बच्चों को हरियाली दिवस के माध्यम से प्रकृति के प्रति प्रेम का संदेश दिया गया ।

