दुर्ग में महिला की मिली अधजली लाश, उतई पुलिस मौके पर, क्षेत्र में फैली सनसनी

दुर्ग में महिला की मिली अधजली लाश, उतई पुलिस मौके पर, क्षेत्र में फैली सनसनी


🔴महिला के पहचान के प्रयास जारी, हत्या की संभावना

दुर्ग 08 दिसंबर। दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत करगाडीह से ग्राम पुरई जाने वाले मैदान में सोमवार सुबह एक महिला की अधजली लाश मिली है। जानकारी लगते ही आसपास के क्षेत्र में से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौका स्थल पर पहुंची। इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जब खेल मैदान के पीछे स्थित पैरावट में एक महिला की अधजली लाश मिली। मामले की सूचना मिलते ही उतई पुलिस ने तत्काल मौका स्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले पुलिस के द्वारा महिला के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के द्वारा संभावना है कि देर रात महिला की हत्या कर उसकी लाश को पैरावट में जलने का प्रयास किया गया है। हालांकि, अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव पूरी तरह जल जाने के कारण शिनाख्त में कठिनाई आ रही है।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और आसपास के गांवों में गुमशुदा महिला की जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

उतई थाना क्षेत्र के ग्राम करगाडीह से पुरई जाने वाले मैदान में एक अज्ञात महिला की जले हुए शव मिला हैं कोई भी थाना क्षेत्र एवं पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात महिला कि गुमशुदा दर्ज हुआ होगा तो एक बार सूचना करें एवं कोई भी परिवार वाले आकर थाना उतई से संपर्क करें।