राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत आधा दर्जन आईपीएस को मिली नई पोस्टिंग

राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत आधा दर्जन आईपीएस को मिली नई पोस्टिंग


सीजी न्यूज ऑनलाइन 11 सितंबर। राज्य पुलिस सेवा के आधा दर्जन अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए है। इन सभी अधिकारियों के लिए नवीन पदस्थापना का आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें आईपीएस पंकज चंद्र को सेनानी 13वी बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल बांगो कोरबा, आईपीएस श्रीमती भावना पांडे को सहायक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय रायपुर, आईपीएस विमल कुमार बैस सेनानी 11वीं वहिनी जांजगीर-चांपा, आईपीएस हरीश राठौर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, श्रीमती राजश्री मिश्रा पुलिस अधीक्षक एटीएस विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय रायपुर, आईपीएस वेद व्रत सिरमौर महाप्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर एवं श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिंह पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर मैं पदस्थ किया गया है।