सीजी न्यूज ऑनलाइन 31 अगस्त । छत्तीसगढ़ सरकार ने 6 आईएएस अफसरों के विभागों में बदलाव किया गया है। जारी हुई लिस्ट में आर प्रसन्ना, निहारिका बारीक, चंदन कुमार, राजेंद्र कटारा, कुलदीप शर्मा जैसे अफसरों के नाम हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नए पद स्थापना का आदेश भी भेज दिया गया है।
आदेश के मुताबिक निहारिका बारीक को महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आर प्रसन्ना को ग्रामीण विकास संस्थान और सचिव गृह एवं जेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है।

हिमशिखर गुप्ता को अतिरिक्त प्रभार
हिमशिखर गुप्ता को गृह और जेल विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। चंदन कुमार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक का प्रभार सौंपा गया है। राजेंद्र कुमार कटारा को पाठ्यपुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुलदीप शर्मा को सहकारी संस्थाओं के रजिस्टर की पोस्टिंग मिली है।

