भिलाई नगर, 3 अप्रैल। दुर्ग के ब्राम्हण पारा वार्ड-33 में पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने नास्ता सेंटर से परिवार का लालन पोषण करने वाले यश वर्मा (26 वर्ष) के साथ कल रात नटराज चौक और दरोगा गली के लड़कों ने जमकर पीटा। मामला यह था कि कल रात लगभग 8 बजे पंचमुखी मंदिर के पीछे गली के निवासी अमर मंडल, सौरभ पाण्डेय आए और नास्ता करने के बाद पैसा उधारी करने बोले। यश ने पुलिस को बताया कि इन लोगों की पहले से बहुत उधारी बैलेंस है। अक्सर बिना रूपये दिए ये युवक नाश्ता करते रहे हैं। कल रात जब यश ने उनसे कहा कि आप लोग पहले का भी पैसा नही दिये हो और उधारी मैं नही दूंगा तो युवक आक्रोशित होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने रोड पर खडे़ होकर उसे बुलाया। जब यश वहां पहुंचा तो वहां पर अमर मंडल, सौरभ पाण्डेय तथा पहले से मौजूद पलास चंद्राकर, अभिषेक सोनी सभी एक राय होकर उसे गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। तभी बीच बचाव करने आए सागर शर्मा से भी उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देने लगे। मारपीट से यश की गर्दन, दाहिने हाथ में तथा सागर शर्मा के गले में चोट आई है। कपिल साहू और संस्कार अग्रवाल ने बीच बचाव किया तो युवक मौके से निकल भागे। दुर्ग कोतवाली ने कल रात इस मामले के आरोपी अमर मंडल, सौरभ पाण्डेय, पलास चंद्राकर, अभिषेक सोनी के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
होटल में जम कर किया नाश्ता और रूपये मांगने पर चलाए लात-घूंसे 🛑 संचालक को पीटने वाले 4 युवकों के खिलाफ जुर्म दर्ज

