शानदार मौका – दसवीं और आईटीआई पास युवाओं को 6265 पदों पर रेलवे देगा नौकरी

शानदार मौका – दसवीं और आईटीआई पास युवाओं को 6265 पदों पर रेलवे देगा नौकरी



🌐 31 अक्टूबर तक ही कर सकेंगे आनलाईन आवेदन
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 11 अक्टूबर। भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है क्योंकि रेलवे में अप्रेंटिस के 6 हजार 265 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसमें साउथर्न रेलवे में अप्रेंटिस के 3 हजार 150 पदों पर जबकि ईस्टर्न रेलवे में कुल 3 हजार 115 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। जिसके लिए 24 साल तक की उम्र के 10 वीं पास उम्मीदवार एप्लाई कर सकते हैं। आयु की गणना का आधार 1 मई 2022 रखा गया है। रिजर्व कैटेगरी को नियमानुसार छूट दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे द्वारा निकली गई बम्पर भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन बिना परीक्षा के सीधे 10 वीं के नंबर के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी को न्यूनतम आवश्यक योग्यता के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई कोर्स पास होना
चाहिए।
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 15 वर्ष है और ऊपरी आयु सीमा 24 वर्ष है। मैट्रिक और आईटीआई दोनों पाठ्यक्रमों में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिशत अंकों का औसत लेकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। अभ्यर्थी सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrcrecruit.co.in पर क्लिक करें। वेबसाइट के होम पेज पर Apprentice Recruitment के लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद के लिंक पर Latest Recruitment Southern Railway/Eastern Railway के ऑप्शन पर जाएं, अगले पेज पर Registration के लिए मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें, अब अप्लीकेशन फॉर्म भरें तथा सबमीट कर आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट लेकर रखें।