महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देगी सरकार, BJP ने कर दी बड़ी घोषणा

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देगी सरकार, BJP ने कर दी बड़ी घोषणा


सीजी न्यूज ऑनलाइन 20 सितंबर । आम जनता के लिए सरकार की ओर से समय-समय पर कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं. हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम कदम भी उठाए जाते हैं. लेकिन इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और मौजूदा सरकार की ओऱ से एक संकल्प पत्र जारी किया गया है. इस संकल्प पत्र के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने का वादा किया गया है.

महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा

बीजेपी की ओर से हरियाणा में दोबारा सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है. इस घोषणा से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान भी है. क्योंकि इसके तहत हर महिला के खाते में 2100 रुपए दिए जाएंगे.

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने बीजेपी का घोषणा पत्र जिसे बीजेपी संकल्प पत्र कहती है उसे जारी किया गया है.