सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 14 नवंबर। दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज फॉर वुमेन ने नोटिफिकेशन जारी कर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए हिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, हिंदी, जियोग्राफी आदि विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। यहां कुल रिक्त 82 पोस्ट पर भर्ती होनी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन की शुरू लास्ट डेट 24 नवंबर 2023 है। इच्छुक सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को फीस के रूप में 500 रुपए देने होंगे जबकि एससी/एसटी/PwBD के लिए आवेदन नि:शुल्क है। इस पोस्ट पर एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के तहत संबंधित क्षेत्र में 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री, नेट एग्जाम पास या पीएचडी की डिग्री जरूरी है। चयनित उम्मीदवार को सैलरी के रूप में 57 हजार 700 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाएं, होमपेज पर सम्बन्धित भर्ती लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करके क्रेडेंशियल दर्ज करें, लॉग इन करके मांगी गई डिटेल्स भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करके फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करके डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट निकाल कर रखें।
सरकारी नौकरी 🔷 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर वैकेंसी 🔶 सैलरी 50 हजार से ज्यादा 🟫 24 नवंबर है लास्ट डेट


