सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 22 अगस्त। राजस्थान के बेरोजगारों के लिए आज एक बड़ी ही अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने शांति एवं अहिंसा विभाग में 50 हजार पदों पर भर्तियां निकाली है जिसके तहत प्रदेश के सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी सेवा प्रेरक की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार राजस्थान सरकार शांति एवं अहिंसा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट peaceandnonviolence.rajasthan.gov.in पर जाकर 29 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। राजस्थान महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 2023 को आधार मानकर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।
राजस्थान में 50 हजार पदों पर होने जा रही भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास पास होना जरुरी है। इसके साथ ही भर्ती में महात्मा
गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले प्रमाण पत्र धारक, स्काउट गाइड, एनसीसी/NYK सर्टिफिकेटधारी, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, पूर्व बजट घोषणा में चयनित महात्मा गांधी सेवा प्रेरक एवं महिला SHG को प्राथमिकता दी जाएगी। राजस्थान सरकार द्वारा की जा रही इस भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 4500 सैलरी दी जाएगी। भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद जिला स्तर पर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको शांति एवं अहिंसा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है। इसके बाद होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है, फिर आपको Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Recruitment 2023 पर क्लिक करना है । इसके बाद Rajasthan Mahatma Gandhi Seva Prerak Recruitment 2023 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ लेना है। इसके बाद एसएसओ पोर्टल पर अपनी एसएसओ आईडी को लॉग इन कर लेना है फिर अभ्यर्थी को अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है।
सरकारी नौकरी 🟩 शांति और अहिंसा विभाग में 12वीं पास युवा से 50 वर्ष तक के लिए 50,000 पदों पर बंपर भर्ती 🟦 लास्ट डेट 29 अगस्त 🟧 आज ही आनलाईन ऐसे करें आवेदन


