सीजी न्यूज आनलाईन, 9 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर यह है कि दुर्ग से विशाखापट्टनम तक अब नई वदे-भारत एक्सप्रेस चलने वाली है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन आचार संहिता खत्म होने के बाद जून से चल सकती है।
सूत्रों का दावा है कि इसका समय भी तय कर दिया गया है। इस ट्रेन के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी थी। आपको बता दें कि इस ट्रेन को चलाने लंबे समय से आंध्रा समाज मांग कर रहा था। पिछले दिनों खबर आई कि ये ट्रेन चलने वाली है, लेकिन किसी कारण से ये ट्रेन शुरू नहीं हो सकी। जिसके बाद समाज का एक प्रतिनिधि मंडल रायपुर डीआरएम के पास गया था लेकिन वहां समाज के लोगों के साथ डीआरएम ने अच्छा बर्ताव नहीं किया था। जिसके बाद समाज के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की थी। अब उनके लिए ये खुशखबरी है कि ट्रेन का संचालन जल्द शुरू होने वाला है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्ग से यह ट्रेन सुबह 6 बजे निकलेगी और दोपहर 2:30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। दोपहर 3:15 बजे विशाखापट्टनम से छूटेगी और साढ़े आठ घंटे में 565 किलोमीटर की दूरी तय कर रात 11:50 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, लखोली, महासमुंद, खरियार-रोड, कांटा-भांजी, टिटलागढ़, सिंगापुर-रोड, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम् और विजयनगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी।
खुशखबरी 🟧 दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलेगी वंदे-भारत एक्सप्रेस 🟩 CM साय ने रेल मंत्री को लिखी चिट्ठी…🟪 जानिए ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

