भिलाई नगर 20 सितंबर । स्वयंसिद्धा ए मिशन की अध्यक्ष डॉ.सोनाली चक्रवती द्वारा चलाए जा रहे अभद्र भाषा के विरुद्ध एक युद्ध “प्रोजेक्ट जागृति” को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सराहा । पोस्टर देख कर कहा कि इस नवाचार की वर्तमान समय में बेहद आवश्यकता है I उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिलाधीश सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की स्वीकृति के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के 200 शासकीय स्कूलों तक पहुंचाने का टारगेट है जो डॉ. सोनाली चक्रवर्ती द्वारा पूरा किया जा रहा है। दो विकास के गुर,मोबाइल से दूर रहना व जीवन में सकारात्मक रहने के मोटिवेशनल लेक्चरर्स भी दिए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद बृज मोहन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे डॉ. सोनाली चक्रवर्ती द्वारा विवेकानंद एयरपोर्ट पर एक बुक स्टॉल और रीडिंग जोन की मांग रखी गई जिसमें हिंदी व छत्तीसगढ़ी के उच्च स्तरीय साहित्य को स्थान दिया जाने का सुझाव दिया गया I उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि भारत के सभी एयरपोर्ट पर मात्र अंग्रेजी की किताबें दिखाई देती है I छत्तीसगढ़ शासन इस दिशा में एक अभिनव शुरुआत कर सकता है इससे देश-विदेश से आए हुए लोग छत्तीसगढ़ की संस्कृति व कला को जान पाएंगे। शिक्षाविद एवं पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ रजनी नेल्सन एवं संदीप चक्रवर्ती उपस्थित थे I

