सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 24 जनवरी। Whatsapp के जरिए रोजाना करोड़ों लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ फोटो, वीडियो और मैसेज साझा करते हैं। दरअसल Whatsapp आज के वक्त में सबसे फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक है। यह प्लेटफॉर्म मैसेज, मीडिया और कॉल के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करता है। Whatsapp इन तस्वीरों और वीडियो को आपके फोन की गैलरी में डिफॉल्ट रूप से सहेजता है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि व्हाट्सऐप द्वारा सहेजे गए इन वीडियो और फोटो की वजह से फोन का इंटरनल स्टोरेज फुल हो जाता है। जिस वजह से हमें Whatsapp पर भेजे गए फोटोज और वीडियो को खोज कर डिलीट करना पड़ता है लेकिन अब अपने यूजर्स की इस समस्या को हल करने के लिए Whatsapp एक नया अपडेट लेकर आया है। अगर आप अपने Whatsapp की मीडिया विजिबिलिटी को टर्न ऑफ कर दें तो इस ऐप पर भेजे जाने वाले फोटो और वीडियोज आपकी डिवाइस की गैलरी में स्टोर नहीं होंगे। इसके आलावा आप Whatsapp पर सभी चैट और ग्रुप के लिए भी इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप इस सर्विस को कुछ खास चैट और ग्रुप के लिए भी चुन सकते हैं।
सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सऐप ओपन करें, अपने फोन के ऊपरी दाएं कोने में तीन डॉट आइकन पर टैप करें और फिर सेटिंग पर टैप करें। चैट्स आप्शन पर जाएं। यहां, मीडिया विजिबिलिटी देखें। मीडिया विजिबिलिटी को ऑफ करें।
अगर आप iPhone यूजर्स हैं तो आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर सेव टू कैमरा रोल को बंद करना होगा। अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप खोलें और इंडिविजुअल चैट/ग्रुप में जाएं, इसके बाद मोर ऑप्शन पर जाकर तीन डॉट आइकन पर टैप करें और व्यू कॉन्टैक्ट या ग्रुप इंफो के ऑप्शन पर जाएं। इसके आलावा आप कॉन्टैक्ट नेम या ग्रुप सब्जेक्ट पर भी टैप कर सकते हैं। इसके बाद अपने फोन पर मीडिया विजिबिलिटी बंद कर दें। अगर आप Apple iPhone यूजर हैं तो अपने फोन पर सेव टू कैमरा रोल को बंद कर दें। इसके आलावा आप आलवेज/नेवर/ और डिफॉल्ट का ऑप्शन भी चुन सकते हैं।
काम की खबर सिर्फ आपके लिए 🔜🔜 Whatsapp की वजह से 👁️🗨️ मेमोरी फूल से हैं परेशान….‼️ 🤔 तो यह शानदार सेटिंग दूर कर देगी स्टोरेज प्रॉब्लम


