भिलाई-दुर्ग से कोलकाता रवाना हुए स्वर्णकार कारीगर, मतदान में लेंगे हिस्सा

भिलाई-दुर्ग से कोलकाता रवाना हुए स्वर्णकार कारीगर, मतदान में लेंगे हिस्सा


🔴भाजपा नेता कन्हैया सोनी की पहल

भिलाईनगर, 19 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी की पहल पर भिलाई-दुर्ग क्षेत्र से लगभग 47 स्वर्णकार कारीगरों 1 बस के माध्यम से आज कोलकाता रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी अपने मूल निवास स्थान जाकर मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे।
कन्हैया सोनी ने इस अभियान के तहत स्वर्णकार समाज के कारीगरों और उनके परिवारों को मतदान के प्रति जागरूक किया और उनके आवागमन की व्यवस्था करवाई। विशेष बसों के जरिए इन मतदाताओं को कोलकाता भेजा गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और रवाना होने से पहले ‘जय श्री राम’ व ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए।
कन्हैया सोनी ने कहा कि हर वोट राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बताया कि स्वर्णकार समाज के लोग कोलकाता जाकर मतदान करेंगे और अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
इस पहल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और इसे चुनावी सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।