भिलाई नगर 02 मार्च । ब्रह्मोत्सव के अवसर पर आंध्र साहित्य समिति सेक्टर 5 के द्वारा अपने स्वर्ण जयंती-2024 पर विख्यात भजन व कर्नाटक गायक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के ऑल इंडिया रेडियो A+ ग्रेड कलाकार एम. सुधाकर की भजन व कर्नाटक (गायन) का आयोजन आज शाम को 7 बजे से बालाजी मंदिर परिसर सेक्टर 5 भिलाई मे किया जा रहा है l उनके साथ वायलिन पर नागेस्वर राव , मृदग़म पर येदुकोणडालूँ , कानजीरा पर एम. रवि संगत करेंगे l इस अवसर पर मंदिर में लंगर (प्रसादम ) की व्यवस्था की गयी हैं l

