भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 260 पदों के लिए भर्ती का गोल्डन चांस

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के 260 पदों के लिए भर्ती का गोल्डन चांस



🟦 14 दिसंबर से पहले करें आनलाईन आवेदन
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 2 दिसंबर। रक्षा मंत्रालय के अधीन प्रमुख प्रोफेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित कई पदों (BEL Recruitment 2022) को भरने के लिए के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BEL की ऑफिशियल वेबसाइट bel-india.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (BEL Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है। इस भर्ती (BEL Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 260 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रिकल आदि विषयों के लिए की जाएगी। ट्रेनी इंजीनियर मैकेनिकल के 35 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स के 112, कंप्यूटर साइंस के 25, सिविल के 4, इलेक्ट्रिकल के 4, जबकि प्रोजेक्ट इंजीनियर मैकेनिकल हेतु 26, इलेक्ट्रॉनिक्स के 38, कंप्यूटर साइंस के 5, सिविल के 3, इलेक्ट्रिकल के 8 पदों पर भर्ती होगी। ट्रेनी इंजीनियर के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष जबकि प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए अधिकतम 32 वर्ष है।