सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 4 नवंबर। यदि आप एमएससी हैं तो आपके लिए अच्छे जाब का एक बेहतर और सुनहरा मौका आया है।
केन्द्रीय रेशम बोर्ड बैंगलोर ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके अनुसार संस्थान में साइंटिस्ट बी के 66 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमएससी/कृषि विज्ञान विषयों में पीजी डिग्री या समकक्ष कोर्स किया है, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। संबंधित कार्यों में अनुभव भी होना चाहिए। अभ्यर्थी की 35 वर्ष तक होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थी को 56 हजार 100 रुपये से लेकर 1 लाख 77 हजार 500 रुपये प्रति माह वेतन तय है। भर्ती के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी/एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों का चयन आईसीएमआर (पीएचडी) जेआरएफ/एसआरएफ 2022 में प्राप्त रैंक के आधार पर किया जाएगा।कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जो 15 नवंबर 2022 तक चलेगी। कैंडिडेटस का सिलेक्शन कांट्रैक्ट आधार पर किया जायेगा।
एमएससी केंडिडेट्स के लिए नौकरी का गोल्डन चांस, 56 हजार से पौने 2 लाख होगी सैलरी, 15 नवंबर लास्ट डेट ❇️ केन्द्रीय रेशम बोर्ड बैंगलोर में 66 पदों के लिए निकली भर्ती

