भिलाई नगर, 20 सितंबर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रह युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) दिया है। यहां सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी और टेक्निकल ए के कुल 1901 पदों पर वैकेंसी निकली है। इन पदों के लिए 10वीं से लेकर ग्रेजुएट अभ्यर्थी 23 सितंबर तक डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी के 1 हजार 75 पद, टेक्नीशियन ए के लिए 826 पद पर भर्ती होने है जिसके लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सैलरी सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी पद पर मैट्रिक्स लेवल 6 के तहत 35 हजार 400 से 1 लाख 12 हजार 400 रुपए जबकि तकनीशियन ए पद के लिए मैट्रिक्स लेवल-2 के तहत 19 हजार 900 से 63 हजार 200 रुपए वेतन दिया जाना है। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी की चयन प्रक्रिया पर नजर डाले तो टीयर-I (सीबीटी) में स्क्रीनिंग टेस्ट, टियर- II (सीबीटी) हेतु चयन परीक्षा, तकनीशियन – ए टीयर-I (सीबीटी) के लिए चयन परीक्षा, टियर-II-ट्रेड हेतु स्किल टेस्ट होंगे। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी पद के लिए एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री या इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी या कंप्यूटर विज्ञान या संबद्ध विषयों में डिप्लोमा होना चाहिए जबकि तकनीशियन-ए के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर क्लिक करें तो एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवेदन लिंक मिलेगी। DRDO CEPTAM link पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल्स आवेदन फॉर्म में भरें, फीस का भुगतान करें और आवेदन सबमिट कर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड किये जा सकेंगे।

