🟦 10 हजार 947 पदों के लिए जनवरी में होगी भर्ती परीक्षा
🟦 फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद 57 से 70 हजार महीना मिलेगा वेतन
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 26 नवंबर। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। देश भर में बीएसएफ ने 10 हजार 947 पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए 18 से 23 साल तक की उम्र के दसवीं पास उम्मीदवार 30 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। जनवरी में भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद फिजिकल टेस्ट के आधार पर कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं पास होना जरूरी है और भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी। हालांकि, एससी, एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है जबकि ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा 3 साल की छूट मिलेगी। बीएसएफ में सिपाही के पद के लिए लेवल-1 के तहत 18 हजार से 56 हजार 900 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। दूसरे सभी पदों के लिए लेवल-3 के तहत 21 हजार 700 से लेकर 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। आनलाईन आवेदन के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं और ऑनलाइन अप्लाई करने के लिंक पर क्लिक करें। अब आप सबसे पहले लॉगिन करें और फिर आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें। इसके बाद आप आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट के बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लें।

