राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर में 22 एवं 23 मार्च को गीता ज्ञान रस धारा का आयोजन

राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर में 22 एवं 23 मार्च को गीता ज्ञान रस धारा का आयोजन


भिलाई नगर 19 मार्च । रोटरी क्लब भिलाई जीनियस एवं अग्रसेन जल कल्याण समिति सेक्टर 6 भिलाई के द्वारा राधा कृष्ण मंदिर नेहरू नगर में 22 एवं 23 मार्च को गीता ज्ञान रस धारा का आयोजन किया गया है। गुरु माता चैतन्य मीरा जी( राजस्थान) के श्री मुख से सुनने एवं समझने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
युवा पीढ़ी मंगल ग्रह तक पहुंचने से लेकर मल्टीनेशनल कंपनियों के पैकेज को अपना लक्ष्य बना चुकी है जिसे वह प्राप्त भी कर लेंगे जैसे अर्जुन ने गुरुकुल में शिक्षा* तो प्राप्त कर तो ली परंतु युद्ध के मैदान में वह आज के युवाओं की तरह तनाव और अशांति का अनुभव करने लगे लेकिन इसी बीच भगवान कृष्ण ने गीता के ज्ञान से उनको अवगत कराया और उनका जीवन तनाव और अशांति से मुक्त हो गया। वह आनंद को प्राप्त हो गए यही गीता का ज्ञान युवा पीढ़ी को ठीक से समझने का सौभाग्य गीता सार के रूप में गुरु माता चैतन्य मीरा जी( राजस्थान) के श्री मुख से सुनने एवं समझने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यह कार्यक्रम 23 मार्च 2025 सुबह 10:00 बजे से 11:30 तक राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण नेहरू नगर में रोटरी क्लब भिलाई जीनियस एवं अग्रसेन जल कल्याण समिति सेक्टर 6 भिलाई द्वारा आयोजित किया गया।