भिलाई में छठ पूजा देखने डेम गई युवती गायब 🛑 परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
भिलाई नगर, 21 नवंबर। नेवई थाना क्षेत्र में डेम पर छठ पूजा देखने कह कर घर से निकली 17 वर्ष की युवती पिछले 48 घंटे तक घर नहीं लौटी है। परिजनों ने इस पास पतासाजी के बाद युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
एएसआई केएल नेताम ने बताया कि स्टेशन मरोदा एचएससीएल कालोनी निवासी 17 वर्षीय युवती 19 नवंबर की शाम 5 बजे घर में छठ पूजा देखने नेवई डेम जाने की बात कह कर निकली थी और रात भर नहीं लौटी। डेम व आस पास रिश्तेदारों और सहेलियों में पतासाजी के बाद परिजनों ने कल रात नेवई थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती की लंबाई 5 फीट, चेहरा गोल, बाल लंबा काला, सामान्य बदन, रंग गोरा है तथा वह कक्षा 8वीं तक पढी है।


