गौरी शंकर मेडिकल स्टोर के संचालक के सूने मकान का ताला टूटा ढाई लाख नगद सहित लाखों के स्वर्ण रजत आभूषणों की चोरी शादी समारोह में शामिल होने गए थे आरंग उतई पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

दुर्ग 24 अप्रैल । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौरी शंकर मेडिकल के संचालक के सूने मकान का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपए नगद सहित लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी कर अज्ञात चोर फरार हो गए । मेडिकल स्टोर संचालक अपने परिवार सहित 23 अप्रैल की सुबह 10:30 बजे शादी समारोह में आरंग गए हुए थे रात 8:00 बजे पहुंचे स्टाफ ने ताला टूटा होने की सूचना फोन पर दी । केवल 9 घंटे घर पर नहीं होने का लाभ उठाते हुए चोरों ने लाखों रुपए के स्वर्ण रजत आभूषण एवं नगदी रकम पर हाथ साफ कर दिया। रिपोर्ट पर से उतई पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

तोषण उर्फ भोला चंद्राकर कालेज कालोनी उतई में रहता है गौरी शंकर मेडिकल दुकान बाजार चौक उतई का संचालक है ।  23 अप्रैल के करीबन 10.30 बजे सुबह पोषण  पुरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने ससुराल ग्राम खौली आरंग शादी के कार्यक्रम में गया था । रात करीबन 08.00 बजे  मेडिकल दुकान में काम करने वाला जितेश चावडा पोषण के घर में मेडिकल दुकान का चाबी छोडने आया था । तब जितेश चावडा ने फोन कर बताया कि घर के सामने लोहे गेट का ताला बंद है। अंदर के दरवाजा खुला है । कुत्ता घुम रहा है बताने पर तत्काल तोषण परिवार को साथ लेकर वापस घर आया देखा तो लोहे गेट का ताला लगा था । अंदर दरवाजा का ताला टूटा खुला था। अंदर जाकर देखा तो दो कमरे में रखे अगल अलग आलमारी टूटा खुला हुआ था सामान बिखरा पडा था दोनो आलमारी में रखे सोने का जेवरात पेंडल सेट 03 जोडी , मंगल सूत्र 02 नग, कान का झुमका 01 जोडी , कान का टाप्स 10 जोडी, अंगूठी 02 नग एवं चांदी का सिक्का 30 नग, चांदी का जेवरात पायल 17 जोडी, पुराना पायल टूटा हुआ 04 जोडी, बिछीया 05 जोडी , रिंग पायल 01 जोडी , एवं डायमंड टाप्स 01 जोडी एवं नगदी रकम 2.50 लाख रू को कोई अज्ञात चोर द्वारा दरवाजा का ताला तोडकर घर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने , चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया है।