सिलयारी- मांढर के बीच गार्डन लॉन्चिंग का कार्य 19 20 फरवरी को यह ट्रेने रहेगी रद्द

<em>सिलयारी- मांढर के बीच गार्डन लॉन्चिंग का कार्य 19 20 फरवरी को यह ट्रेने रहेगी रद्द</em>


रायपुर, 12 फरवरी। सिलयारी- मांढर रेल खंड के लेवल क्रासिंग क.-407 टोर गेट पर अप-डाउन एवं मिडिल लाइन में गर्डर लॉन्चिंग अपग्रेडेशन कार्य किया जाना है । यह कार्य 15/16 फरवरी को रात्रि 1:00 बजे से 4:35 बजे तक 3.35 घंटे का डाउन लाइन में ट्रैफिक ब्लॉक रहने के कारण कुछ ट्रेनें रद्द की गई है। इनमें 0 8728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर 16 फरवरी को रद्द ।

19 फरवरी को रात्रि 23:00 बजे से 20 फरवरी को सुबह 3:00 बजे तक अप एवं मिडिल लाइन में 4 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस कारण 08727 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर से 19 फरवरी को रद्द ।

18239 कोरबा-इतवारी 19 फरवरी को रद्द ।

12856 इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर 20 फरवरी 2024 को रद्द ।

08261 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर स्पेशल 20 फरवरी को रद्द ।

08275 रायपुर जूनागढ़ रोड पैसेंजर 20 फरवरी को रद्द ।

18260 हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस 19 फरवरी को हावड़ा से 2 घंटे री-शेड्यूल ।