बिठाने से मना करने पर गंजेडी़ ने आटो चालक का सिर फोडा़, राम नगर क्षेत्र की घटना
भिलाई नगर, 28 दिसंबर। गांजा पीने आटो में ले जाने से मना करने पर नाराज आरोपी ने आटो चालक से मारपीट करते हुए उसका सर फोड़ दिया। लोगों के बीचबचाव बाद आरोपी के चंगुल से छूटे घायल आटो चालक ने वैशाली नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जवाहर नगर दुर्गा पंडाल के समीप निवासी 45 वर्षीय अरूण साहू पेशे से आटो ड्रायवर है। वह 26 दिसंबर की शाम रामनगर मुक्तिधाम स्कूल के पास आटो खड़ा कर गिरिराज होटल में चाय पीने रुका था।तभी वहाँ धनेश निषाद आया और अरूण को आटो से वृंदा नगर गांजा पीने की बात करते हुए चलने कहा। अरूण के मना करने पर वह गाली गलौज करने लगा। अरूण वहां से आटो लेकर निकल आया लेकिन 27 दिसंबर को जब अरूण गिरिराज होटल पहुंचा तो चाय पीने के दौरान धनेश निषाद वहां आ धमका और अरूण से मारपीट शुरू कर दी। उसके हाथ में लकड़ी की पटिया थी जिससे अरूण के सिर पर वार कर दिया। मौके पर विजय साव और विनोद ठाकुर के बीचबचाव के बाद आरोपी की पकड़ से छूट अरूण ने प्राथमिक उपचार बाद वैशाली नगर थाना को सूचना दी। आरोपी धनेश निषाद के खिलाफ धारा 294, 506, 323 के तहत जुर्म दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।

