बोलेरो वाहन के छत में एवं फ्लोर में गांजा तस्करी का बनाया था जुगाड़, उड़ीसा से ले जाया जा रहा था महाराष्ट्र, एनसीबी इंदौर ने दुर्ग में पकड़ा 300 किलो गांजा, दो गिरफ्तार

बोलेरो वाहन के छत में एवं फ्लोर में गांजा तस्करी का बनाया था जुगाड़, उड़ीसा से ले जाया जा रहा था महाराष्ट्र, एनसीबी इंदौर ने दुर्ग में पकड़ा 300 किलो गांजा, दो गिरफ्तार


भिलाई नगर 29 सितंबर । उड़ीसा से तस्करी कर नागपुर महाराष्ट्र ले जा रहे लगभग 300 किलोग्राम गांजा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंदौर द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा,से जब्त किया गया है। दोनों ही वाहनों के ड्राइवर को गिरफ्तार दुर्ग पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पूरी कार्रवाई नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो इंदौर की टीम के द्वारा उनको मिले इनपुट के आधार पर की गई है। दोनों ही वाहनों में जुगाड़ बना कर 300 किलो गांजा छुपाया गया था। एक वाहन के छत में एवं एक वाहन के फ्लोर को काटकर जगह बनाई गई थी। जप्त किए गए गांधी की कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई गई है।

बृजेंद्र चौधरी, जोनल डायरेक्टर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, इंदौर ने बताया कि 28 सितंबर को एनसीबी इंदौर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी, इंदौर जोन टीम ने कुमहारी टोल प्लाजा, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ) में दो महिन्द्रा बोलेरो गाडियों मे क्रमश वाहन क्रमांक ओआर 6505, ओआर 18 सी 0855 से लगभग 300 किलोग्राम गांजा बरामद किया और जब्त किया। गाडियों की तलाशी के दौरान लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा गाडियों के अंदर छिपाने हेतु बनाये गये विशेष स्थान से बरामद किया गया।

इस सिलसिले में एनसीबी अधिकारियों ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गांजा की उक्त खेप ओडिशा से मंगवाई गई थी और उक्त गांजे का गंतव्य नागपुर (महाराष्ट्र) है।जब्त किया गया प्रतिबंधित गांजा दोनों गाडियों में बनाई गई विशेष स्थान एक गाडी की छत के हिस्से में और दूसरी गाडी के फर्श वाले हिस्से में छिपाया गया था ।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी

प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ वाहन को जब्त कर लिया गया है और दो व्यक्तियों को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। पकड़े गए दो आरोपियों में पंपा पुष्पा राव एवं कोन्डरिया बाबूराव निवासी विशाखापट्टनम बताए गए हैं ।

गांजा की बरामदगी बढ़ती ही जा रही है और तस्कर विभिन्न प्रकार के वाहनों से गांजा का परिवहन सड़क मार्ग से कर रहे हैं। इस वर्ष एनसीबी इंदौर द्वारा भारी मात्रा मादक पदार्थों की बरामदगी से संबंधित यह बीसवीं कार्यवाही है ।