भिलाई नगर 14 नवंबर । अवैध रूप से गांजा रख कर बिकी करने हेतु गाहक की तलाश करते आरोपी शिव यादव एवं अमर यादव पुलिस के हत्थे चढ़े। आरोपियों को मुखबिर सूचना पर घेरबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से कुल 4.236 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 32,000 रूपये जप्त किए गए।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर अभिषेक झा ने बताया कि निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थ, नशीली दवाईयों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज मुखबिर से सूचना पर घटना स्थल धमधा नाका बोगदा पुलिया के आगे आरोग्यम अस्पताल जाने वाली रोड दुर्ग में आरोपी शिव यादव एवं अमर यादव को बोरी के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश मे खडे मिले। जिसे रेड व वैधानिक कार्यवाही करते मौके से घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अनाकानी करने लगे गवाहों के समक्ष आरोपियों के पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर कुल 4.236 किलोग्राम गांजा कीमती करीब 32,000 रूपये मिला। जिसे विधिवत कार्यवाही करते हुए गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का उक्त कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 580/2024 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल महिलवार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे, आरक्षक वेदराम बंदे, विनित तिवारी एवं विश्वजीत टंडन की विशेष भूमिका रही।

