🛑 अलग-अलग लोगों से कुल 17 किग्रा से ज्यादा गांजा बरामद
भिलाईनगर 19 जनवरी। ओडिशा से गांजा लेकर शहर में सप्लाई मामले में उतई पुलिस ने अलग-अलग लोगों से कुल 17 किग्रा से ज्यादा गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत मार्केट में 1 लाख रुपए से आंकी गई है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
प्रभारी एसडीओपी हरीश पाटिल ने बताया कि शनिवार को उतई थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम को मुखबीर से सूचना पर ग्राम सेलुद मटंग रोड के पास से आरोपी यशवंत कुमार बढई पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 4.116 किग्रा गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमती 24696 रूपए आंकी गई है। पूछताछ में गांजा को ओडिसा के गाजा तस्करों से खरीदी करना बताया। उसकी निशानदेही पर ओडिशा के सप्लायर आरोपी सुदाम सिंह से 5.166 किग्रा गांजा किमती 30.996 रूपए और आरोपी कृपासिन्धु ताण्डी से 5.745 किग्रा गांजा बरामद किया। इसकी कीमती 34,470 रुपए आंकी गई। पूछताछ में उन्होंने ग्राहकू सत्तार मरकाम को भी गांजा विक्रय करना बताए। इस पर उसे रानीतराई से 2.061 गांजे के साथ पकड़ लिया। इस तरह चारों आरोपियों से कुल 17.088 किग्रा गांजा जप्त किया गया। इसकी कीमत 1 लाख 2 हजार 528 रुपए है।

