सीजी न्यूज ऑनलाइन,16 मार्च 2026 । राजधानी के बीचोंबीच स्थित केंद्रीय जेल में एक बार फिर कल गैंगवॉर की खबर है। गांजा शराब की तस्करी में गिरफ्तार दो गुट भिड़े। मुकेश बनिया और रवि साहू के लोग आपस में फिर पड़े। महीनों तक फरारी काट रहे मुकेश और रवि भी बीते एक माह जेल में हैं। मुकेश बनिया, लंबे समय से नेहरू नगर में अवैध रूप से शराब गांजा पैकिंग फैक्ट्री चला रहा था।
