नाबालिग से गैंग रेप : रिटायर शासकीय अफसर पुलिस की गिरफ्त में

नाबालिग से गैंग रेप : रिटायर शासकीय अफसर पुलिस की गिरफ्त में


🔴7 साल तक क्या दुष्कर्म, अब तक 3 की गिरफ्तारी

दुर्ग, 01 फरवरी 2026। नाबालिग पीड़िता से जुड़े दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में महिला थाना दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अतिरिक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इससे पहले प्रकरण में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि अनुसार यह मामला वर्ष 2018 से 11 अक्टूबर 2025 के मध्य घटित घटनाओं से संबंधित है, जिसकी महिला थाना दुर्ग द्वारा लगातार विवेचना की जा रही है। जांच के दौरान एक अन्य आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसे चिन्हित कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

गोविंद सिंह नागवंशी, उम्र 62 वर्ष
निवासी – चौकड़िया पारा, वार्ड क्रमांक 35, जिला राजनांदगांव। आरोपी पीडब्ल्यूडी विभाग से अफसर रहते हुए सेवानिवृत्ति हुआ है।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य साक्ष्यों की जांच जारी है। वहीं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
महिला थाना दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।