खेत में खेल रहे थे जुआ , चारों आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा, जप्त किए करीब 65 हजार
भिलाई नगर 8 दिसंबर । नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल शाम को ग्राम कंदई , माटरा के मध्य खार में जुआ खेलते हुए 4 जुआरियों को पुलिस ने धर दबोचा । आरोपियों के पास से करीब 65 हजार रुपए नगद जप्त किए गए हैं।

नंदिनी पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कंदई , माटरा के मध्य खार में जुआ खेलने की सूचना पर मौके पर जाकर दबिश दिया गया। ग्राम कंदई खार में जुआडियान पोषण सिन्हा पिता मदन सिन्हा उम्र 32 साल निवासी हसदा थाना बेरला , राजकुमार दिवाकर पिता झब्बू दिवाकर उम्र 55 साल ग्राम धिकुडिया थाना नंदिनी , डिकेश विश्वकर्मा पिता खेलू राम उम्र 30 साल ग्राम भिलौरी थाना बेरला , लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा पिता नारायण मिश्रा उम्र 48 साल नंदिनी खुदनी थाना नंदिनी नगर जिला दुर्ग छ. ग . को 52 पत्ती ताश में रूपये पैसो का दाव लगाकर काट पटटी नामक जुआ खेलते पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से जुमला 64,500 रूपये नगदी रकम एवं 52 पत्ती ताश को जप्त किया गया। आरोपीयो को गिरफ्तार कर अपराध o 427 / 2021 धारा 13 जुआ एक्ट कायम कर कार्यवाही की गई है।

